देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड़ में हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त करने के उद्देश्य से जय श्री वराह देव मैं हिन्दू आने को तैयार नामक सामाजिक संगठन का गठन किया गया है। संगठन ने देहरादून को पांच क्षेत्र उत्तर, दक्षिण, केन्द्रीय, पूर्व, पश्चिम में विभाजित किया गया है ताकि प्रत्येक क्षेत्र के हिन्दू समाज के लोग एक सूत्र में बंधकर एकजुट हो सकें। इसके साथ ही संगठन वर्ष 2025 में संगठन द्वारा देहरादून के लगभग 50 विद्यालयों में सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित भी करेगा, इस मौके पर संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें विवेक अग्रवाल (अध्यक्ष), शशि कान्त सिंघल (सचिव), अमित गोयल (कोषाध्यक्ष), शिखर कुच्छल (संयोजक), राजेश सिंघल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सतीश कंसल (सह संयोजक), सोनू गुप्ता (उपाध्यक्ष), कमल जौली (उपाध्यक्ष), अजय गर्ग (सह कोषाध्यक्ष), ब्रिजेश माथुर, मीना पंवार, सुश्री प्रेम सेठी, विक्रांत सिंघल, अनिल कुमार त्यागी रजत गर्ग, दीपक त्यागी और देवी दयाल रावत को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया ।
पत्रकार वार्ता में संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव शशि कान्त सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, संयोजक शिखर कुच्छल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, सह संयोजक सतीश कंसल, उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता एवं कमल जौली, सह कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, कार्यकारिणी सदस्यगण सहित जनरल मर्चेंट एसोसिएशन देहरादून के महामंत्री राजकुमार गोयल, संरक्षक सुधीर कुमार जैन, मंत्री धन प्रकाश गोयल, मोहनलाल विरमानी, श्री ज्ञान प्रकाश, सुरेन्द्र गोयल आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।



Recent Comments