Wednesday, July 1, 2026
HomeStatesUttarakhandनदी/नालों में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

नदी/नालों में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

“जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम तत्काल गठित की जाए, तथा गठित संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन दिन के भीतर नियमानुसार नदी/नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें

रुद्रप्रयाग -( देवेन्द्र चमोली) नदी-नालों सहित सरकारी भूमि में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिये जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये है। मानसून सत्र में नदी नालों पर अतिक्रमण के कारण जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है जिससे जनसामान्य के जीवन, कृषि तथा परिसम्पत्तियों को गंभीर क्षति पहुँचने का खतरा बना रहता है।
जनहित एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा समस्त तहसीलों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम तत्काल गठित की जाए, तथा गठित संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन दिन के भीतर नियमानुसार नदी/नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही का विस्तृत प्रतिवेदन फोटोग्राफ सहित जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण न केवल प्राकृतिक जलधाराओं के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करते हैं बल्कि आपदा की स्थिति को और गंभीर बना देते हैं। अतः सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments