Saturday, August 15, 2026
HomeUncategorizedसीआरपीएफ जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 15...

सीआरपीएफ जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 15 घायल

उधमपुर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जनपद में सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। हादसा कंदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही 187 वीं बटालियन की बस के साथ हुआ, जिसमें कुल 18 जवान सवार होने की बात सामने आ रही है। सुबह करीब 10:30 बजे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क की हालत खराब थी या वाहन में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments