Thursday, July 2, 2026
HomeTrending Nowगांव वालों में खुशी की लहर 25 साल का युवा बना प्रधान

गांव वालों में खुशी की लहर 25 साल का युवा बना प्रधान

ऊखीमठ विकासखंड में सबसे कम उम्र के प्रधान बने शुभम देवशाली 25 साल की उम्र में संभाली गांव की कमान

 

रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ विकासखंड के आदर्श ग्राम देवशाल ने इतिहास रच दिया है। महज 25 वर्ष की आयु में शुभम देवशाली को प्रधान चुना गया है, जो जिले में अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधान माने जा रहे हैं ।

शुभम देवशाली ने हाल ही में ज्योतिष एवं वेद विषय में स्नातक किया है और अब वह अपने गांव की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनके दादा जी स्व० श्री बच्चीराम देवशाली (गढ़ीराज) ग्राम सभा में प्रधान सेवक होने का प्रयास किया था । ओर आज उनके नाती ने उनकी इच्छा पूरी की है ।।इस तरह शुभम की युवा ऊर्जा और नेतृत्व कौशल से गांव मे संस्कृति संवर्धन एवं परम्पराओं का संरक्षण नरेगा रोजगार एवं शिक्षा स्वास्थ विकास की ओर की उम्मीदें जागी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments