Tuesday, August 4, 2026
HomeStatesUttarakhandसाखा ट्रस्ट द्वारा डिजिटल लिटरेसी स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन

साखा ट्रस्ट द्वारा डिजिटल लिटरेसी स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन

देहरादून,  साखा ट्रस्ट द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित डिजिटल लिटरेसी स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को देहरादून के दो सरकारी शिक्षण संस्थानों — वर्नी जैन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज, पटेलनगर में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह परीक्षा साखा ट्रस्ट एवं कंप्यूटर केयर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों की डिजिटल ज्ञान में रुचि और जागरूकता को परखना तथा उन्हें तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

मेधावी छात्रों को मिलेगा कंप्यूटर कोर्स में विशेष लाभ इस परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कंप्यूटर कोर्स में भारी शुल्क छूट दी जाएगी।

प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 70% फीस छूट, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 60%, तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 50% शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अन्य विद्यार्थियों को भी उनके कौशल और प्रदर्शन के अनुसार शुल्क में छूट दी जाएगी, ताकि कोई भी प्रतिभावान छात्र आर्थिक कारणों से डिजिटल शिक्षा से वंचित न रहे।

इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे वर्तमान डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

स्कूल प्राचार्यों का योगदान सराहनीय साखा ट्रस्ट ने वर्नीजन इंटर कॉलेज और जीआईसी पटेलनगर के प्राचार्यों व विद्यालय प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

साखा ट्रस्ट के अध्यक्ष और संस्थापक देव सिंह चौहान ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर उस बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है, जो इसके लिए इच्छुक है, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे छूट जाता है। यह कार्यक्रम उनके लिए एक नई राह खोलता है।”

आगे और भी विद्यालयों में होगी परीक्षा ट्रस्ट की योजना अनुसार, आने वाले दिनों में देहरादून के अन्य विद्यालयों में भी यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से सौ से अधिक छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

वर्नी जैन इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा सिदरा ने इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कंप्यूटर सीखने और तकनीक की ओर आगे बढ़ने में अपनी गहरी रुचि दिखाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments