Saturday, August 15, 2026
HomeStatesUttarakhandनंदप्रयाग के पास मुख गांव में बादल फटा, प्रदेश में बाढ़ का...

नंदप्रयाग के पास मुख गांव में बादल फटा, प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडराया

चमोली, प्रदेश के चमोली जिले में नंदप्रयाग घाट से आगे मुख गांव में बादल फटने की घटना ने प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल मौके पर रवाना हो गई। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश के चलते मोक्ष नदी उफान पर आने से ग्राम सभा सेरा में भारी नुकसान हुआ है । बताया कि नदी उफान पर होने से अवतार सिंह गुसाईं के घर में पानी घुसने से घऱ का किचन बह गया, इसके साथ ही पवन गुसाईं , शिवराज सिंह , पंकज के घरों को भी खतरा बन गया है, बताया कि ग्रामीणों ने रात्रि भर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर किसी तरह से रात गुजारी है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मौके पर पहुंचकर तत्काल क्षेत्र में आकलन की कार्रवाई की मांग की है। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा टीम वहां पर भेज दी गई है। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें तैयार हैं। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन, नई दिल्ली ने बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है।
इसके बाद राज्य आपातकालीन केंद्र ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि सोमवार को अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन से आवागमन पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है।स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें। राहत कार्यों के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments