Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowदो कारों टक्कर में एक की मौत

दो कारों टक्कर में एक की मौत

देहरादून, जनपद में सेलाकुंई क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपेरा बस्ती अजबपुर निवासी सचिन अपनी एवेन्यू कार से सेलाकुई की तरफ जा रहा था जब वह धूलकोट के जंगल में पहुंचा तो उसकी कार सामने से आ रही होण्डा सिटी कार से टकरा गया। दोनों कारों की टक्कर से वहां पर अफरा तफरी मच गयी और दोनों तरफ जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलाकर कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उनको ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने एवेन्यू कार चालक सचिन पुत्र ज्ञानचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। कुछ समय के लिए मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments