उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले,DM भी बदले गए

0
620

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। उत्तराखण्ड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से क्रमशः संख्या-484 और संख्या-490 के तहत दो अलग-अलग आदेश जारी कर अधिकारियों को वर्तमान पदों से कार्यमुक्त कर नए पदों पर तैनात किया गया है। इसके अंतर्गत 33 IAS अधिकारियों के विभाग, 24 PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों की पोस्टिंग्स के साथ जिलों के डीएम (जिलाधिकारी) भी बदले गए हैं।