Saturday, March 22, 2025
HomeTrending Nowतीन दिवसीय 'हिमालय सांस्कृतिक उत्सव' आज से शुरू

तीन दिवसीय ‘हिमालय सांस्कृतिक उत्सव’ आज से शुरू

देहरादून, ‘कलाश्रय’ सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था पिछले एक दशक से भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रचार, प्रसार एवं उसके संवर्धन का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किये जा रहे विभिन्न संगीत कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं में नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष कलाकारों के समकक्ष मंच प्रदान करने का प्रतिबद्धता से पालन किया जा रहा है, जिससे ये कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को स्थापित कर सकें। इसी कड़ी में कलाश्रय संस्था आज 21 मार्च से 23 मार्च तक दून के “लीची बाग” में “हिमालय सांस्कृतिक उत्सव” का आयोजन कर रही है।
यह तीन दिवसीय हिमालय सांस्कृतिक उत्सव में भारतीय हिमालय प्रांतो की विभिन्न लोक कलाओं, पारंपरिक संस्कृति, हस्तशिल्प कला, चित्रकला, ग्रामीण जैविक उत्पाद,खाद्यान इत्यादि को प्रदर्शित करने का सुदृढ़ प्रयास किया जाएगा।इसके साथ इस भव्य कार्यक्रम में हिमालय प्रांतों के लोक एवं शास्त्रीय कलाकार अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे ।इस महोत्सव में उत्तराखंड सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं को स्टॉल हेतु आमंत्रित किया गया है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न हिमालय राज्यों के कलाकारों के मध्य सांस्कृतिक संबंध स्थापित होंगे।यहाँ परिचर्चा,रंगमंच सांगीतिक एवं हिमालय दर्शन चित्रकला प्रदर्शनी को प्रदर्शित और प्रस्तुत किया जाएगा। अध्यक्ष हिमांशु दरमोड़ा ने सभी को इस भव्य सांस्कृतिक आमंत्रित किया।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सचिव श्रीमति अंबुजा थपलियाल, अरमान कपूर, सीमा सिंघा, राहुल शर्मा, सुरेंद्र अंथवाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments