देहरादून, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोडवेज परिषद कार्यालय गांधी रोड में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रान्तीय चुनाव चुनाव अधिकारी रामचन्द्र रतूड़ी एवं रमेश चन्द बिंजौला की अध्यक्षता में करायें गये।
चुनाव प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्व कोषाध्यक्ष मेजपाल सिंह द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सहमति से अनुमोदन किया गया। इसके बाद हुए चुनाव में दिनेश पन्त परिवहन निगम अध्यक्ष, राजेश रमौला गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए।
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बेलवाल व कैलाश पैन्यूली जल निगम को चुना गया। महासचिव पद पर श्याम सिंह नेगी जल संस्थान, उप महासचिव शिशुपाल सिंह रावत जल संस्थान व अरविन्द सिंह नेगी कुमाऊं मंडल विकास निगम, संगठन सचिव ओमप्रकाश भट्ट गढ़वाल मंडल विकास निगम व गौरव बड़थ्वाल जल निगम, अनुराग नौटियाल परिवहन निगम को चुना गया।
इसके अलावा प्रचार सचिव दिनेश थपलियाल वन, नन्द किशोर तिवारी जल संस्थान, बुद्धि सिंह चौहान गढ़वाल मंडल विकास निगम, संयुक्त सचिव त्रिपुरेश श्रीवास्तव वन निगम, बीएम जुयाल गढ़वाल मंडल विकास निगम, जीवानन्द भट्ट जल संस्थान, कोषाध्रक्ष मेजपाल सिंह परिवहन निगम चुनें गए। वहीं मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा जल संस्थान, संरक्षक बीएस वन निगम रावत, दिनेश गौसाई, परिवहन निगम, विधि सलाहकार रामचन्द्र रतूड़ी परिवहन निगम व रमेश बिंजौला,जल संस्थान मुख्य सलाहकार विजय खाली जल निगम व टीएस बिष्ट वन निगम रामचन्द्र सेमवाल जल संस्थान को चुना गया। उपरोक्त पदों की घोषणा चुनाव अधिकारी आरसी रतूड़ी द्वारा की गयी। इस दौरान संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
Recent Comments