डा. अर्चित अग्रवाल एशियन जूनियर और कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप के लिये स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर नियुक्त

0
660

देहरादून, कुवैत में होने वाली एशियन जूनियर और कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2025 के लिये ओएनजीसी के डॉ. अर्चित अग्रवाल को भारतीय टीम के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर नियुक्त किया गया है l यह चैंपियनशिप 19 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच हो रही है, डा. अर्चित अग्रवाल ओएनजीसी देहरादून के एसपी वाही अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हैं, वह एक योग्य आर्थोपेडिक सर्जन होने के साथ खेल चिकित्सा के लिए पूर्व में उत्तराखंड़ में राष्ट्रीय खेलों में योगदान दे चुके हैं, इस चैंपियनशिप में ओएनजीसी के कई एथलीट भी शामिल हैं, इससे पूर्व भी ओएनजीसी के देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने आईओए समिति प्रोटोकॉल सदस्य के रुप में राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुके हैं, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने भी ओएनजीसीयन डॉ. अर्चित अग्रवाल के जुनून सराहा है और आशा की है कि यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप सबसे प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाएगी, वहीं पूरे एशिया से युवा तलवारबाज़, रोमांचकारी प्रतियोगिताओं की एक सप्ताह लंबी श्रृंखला की पेशकश कर रहे हैं, इस प्रतिष्ठित आयोजन में डॉ. अर्चित की भागीदारी बहुत बड़ी बात है जो प्रदेश और ओएनजीसी के लिये गर्व की बात है।