“ओएनजीसी के चेयरमैन एवं सीईओ ने वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी”
देहरादून, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) के तत्वावधान में तेल एवं प्राकृतिक गैस काॕरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) बेहतर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण तथा भावी पीढ़ियों के लिए तेल एवं गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दोहरे उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण एवं कुशल उपयोग के बारे में वाॕकाथान के माध्यम से का जागरूकता का संदेश दिया।
‘आओ पैदल चले’ थीम पर आधारित इस अभियान का नाम ‘सक्षम 2024-25 संरक्षण क्षमता महोत्सव’ रखा गया है, जिसमें कार्यक्रम की थीम के आधार पर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का संदेश फैलाने के लिए ओएनजीसी द्वारा देहरादून में सक्षम वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, पूर्व ओएनजीसी, आईएएनएस, विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं शिक्षक, महिलाएं, टाउनशिप के लोग और बच्चे शामिल हुए। वॉकथॉन रैली पूरी सुरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ तथा सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी के चेयरमैन एवं सीईओ अरूण कुमार सिंह उपस्थित थे तथा भावी पीढ़ी के लिए ऊर्जा संरक्षण की प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात ओएनजीसी के चेयरमैन एवं सीईओ अरूण कुमार सिंह ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई तथा प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित किया।
वॉकथॉन ओएनजीसी तेल भवन से शुरू होकर दून स्कूल, यंग रोड, मॉल रोड, बिंदाल पुल, किशन नगर चौक होते हुये 5 किमी का सफर तय कर ओएनजीसी के सामुदायिक केंद्र पर समाप्त हुयी।
सामुदायिक भवन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओएनजीसी की कॉर्पोरेट प्रशासन प्रमुख सुश्री आर एस नारायणी ने सभी से दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण तकनीकों को अपनाने और भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण अनुकूल बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सुश्री आर.एस. नारायणी ईडी-एचसीए, सुश्री नेबुला बागची ईडी-सीओआई जियोपिक, श्री के.आर. बाबू, ईडी-सीओआई आईडीटी, श्री जे.पी. डोबरियाल जीजीएम मुख्य ई एवं डी निदेशालय, डॉ. प्रीत वासन बिहारी, जीजीएम-प्रमुख चिकित्सा सेवाएं, मानस कुमार नाथ, सीजीएम-बेसिन प्रबंधक फ्रंटियर बेसिन, श्री जेड.एस. अलारिया, जीएम (ई) नोडल अधिकारी सक्षम 2024-25 भी उपस्थित थे, जिन्होंने ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
इस मौके पर वॉकथॉन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले भाग्यशाली विजेताओं को लॉटरी के माध्यम से पुरस्कार दिए गए।




