देहरादून, उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मा0 विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।
मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों ने ली शपथ
मसूरी, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व सभासदों ने शपथ ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई दी, शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने मसूरी टाऊन हाल में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और विधायक राजपुर खजान दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मसूरी के नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी को पदभार ग्रहण करने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं सभी सभासदगणों को बधाई देते हुए उनके उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह मसूरी के लिए गर्व का क्षण है, कि पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं। यह उपलब्धी नारी सशक्तिकरण और जन विश्वास की जीत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास डबल इंजन सरकार और पार्टी के प्रति जनता की उम्मीदों को भी दर्शाता है।
उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मसूरीवासियों का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और कहा कि हम सभी मिलकर मसूरी को विश्व के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नगर पालिका टीम के नेतृत्व में मसूरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल एवं नव निर्वाचित सभासदों सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम ॠषिकेश के नव निर्वाचित महापौर पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली शपथ
ऋषिकेश, नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।
Recent Comments