Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandनकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने सुनार सहित दो को किया...

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने सुनार सहित दो को किया गिरफ्तार

नैनीताल, जनपद पुलिस ने नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये दो लोगोें को हजारो की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। गैंग का मास्टर मांइड एक सुनार है जो यूपी से भी कई मामले में फरार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नकली नोट की खेप को लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू कर बेरीपडाव में दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से पुलिस ने 9 हजार 800 सौ रुपये नकली नोट बरामद हुए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक लालकुआं का जाना माना ज्वेलर्स शुभम वर्मा है, जो इस काम का सरगना है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य युवक राजू को भी गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आए और कहां चलाते हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी सुनार पूर्व में उत्तर प्रदेश बहेड़ी क्षेत्र में नकली सोना बेचने और खरीदने के मामले में फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड ज्वेलर्स उत्तर प्रदेश के बरेली, बहेड़ी, मुरादाबाद के क्षेत्रों में कई सुनारों को चूना लगा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments