Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की चर्चा

भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की चर्चा

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी सतेराखाल चोपता मंडल सदस्यता अभियान 2024 के तहत आयोजित बैठक में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का मुद्धा छाया रहा। चोपता दुर्गाधार में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने शिरकत की।

प्रदेश महामंत्री संगठध अजेय कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को भाजपा सदस्यता टोल फ्री नंबर 88 000 02024 पर अपने-अपने बूथों पर मिस कॉल करवाकर हर समुदाय व हर वर्ग के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर घर-घर जाकर पूर्ण किया जाना है इसलिये बूथों पर पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश के जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना एँव पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। जिससे 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना साकार हो सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा व सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो का व्यापक प्रचार प्रसार कर समाज के सभी वर्गों जातियों व समुदायों को भाजपा से जोडना सबका दायित्व है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव की रणनीती तथा भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है,और प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त भी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में तेजी से विकास कार्य हुए है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीते जुलाई माह में रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सहायता राशि 9.08 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। जिससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा भरी मतों से विजयी होगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को समूह द्वारा तैयार किए गए बैग भेंट किया।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान के साथ ही केदारनाथ उप चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की शुरुआात दीप प्रज्वलन के साथ शुरू की गई। तदोपरांत प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यक्रम का वृत्त लेते हुऐ आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा रख कर उचित दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट ने की एवं संचालन मंडल महामंत्रीअर्जुन नेगी, विक्रम पेलड़ा ने किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ,जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जनपद प्रभारी ऋषि कंडवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान इस दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम कंडारी, भारत भूषण भट्ट, कुलदीप रावत, सुरेंद्र जोशी, जयवर्धन कांडपाल, सचेंद्र रावत, पंकज भट्ट,गंभीर सिंह बिष्ट, सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धि वल्लभ थपलियाल,अर्जुन नेगी,विक्रम पेलडा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments