Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandसीएम धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड़ लोक...

सीएम धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड़ लोक सम्मान से नवाजा

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर उन्हें उत्तराखण्ड़ लोक सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड़ लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों ने हमारी लोक संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में मदद की है और युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक ललित मोहन रयाल की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक भावी पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। नरेंद्र सिंह नेगी ने भी मुख्यमंत्री के लोक संस्कृति के प्रति प्रेम और ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत “ठंडो रे ठंडो” गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments