Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandकिरण पाल कश्यप को विधान परिषद में सपा का मुख्य सचेतक मनोनित...

किरण पाल कश्यप को विधान परिषद में सपा का मुख्य सचेतक मनोनित होने पर कश्यप समाज में खुशी की लहर

हरिद्वार(कुलभूषण )। कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के संरक्षक किरण पाल कश्यप को विधान परिषद में सपा का मुख्य सचेतक मनोनित करने पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार में खुशी की लहर दौड़ गई। आश्रमके अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप की अध्यक्षता में कश्यप समाज ने बैठक कर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का आभार जताया गया।इस मौके पर अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सपा नेता किरण पाल कश्यप को समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश विधान सभा में मुख्य सचेतक मनोनित करके कश्यप समाज को सम्मान दिया है जिससे कश्यप समाज में खुशी की लहर है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा में अब कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़े समाज की आवाज को किरण पाल कश्यप बुलंद करके आर्थिक विकास को मजबूत करने का काम करेंगे।कश्यप समाज आश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कश्यप समाज के नेता किरण पाल कश्यप पर विश्वास जताकर कश्यप समाज को सम्मान देने का काम किया है।इस मौके पर बुद्ध सिंह कश्यप,चरण सिंह कश्यप, आनंद कश्यप ,शिव कुमार कश्यप ,रवि कश्यप भेल, जोगिंदर कश्यप ,सुमेर चंद कश्यप, महावीर कश्यप, राम सिंह कश्यप आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments