Wednesday, June 18, 2025
HomeStatesDelhiसिक्किम आपदा में मृतकों के परिवार को मोरारी बापू देंगे आर्थिक मदद

सिक्किम आपदा में मृतकों के परिवार को मोरारी बापू देंगे आर्थिक मदद

नई दिल्ली। सिक्किम में बादल फटने से विभिन्न जिलों में तिस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गयी। नदी का जल स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया और इसके कारण आख़री रिपोर्ट के अनुसार लगभग 104 लोग लापता हो गए हैं। इसमें 23 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। अब तक 14 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। पूज्य मोरारी बापू ने इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

पूज्य मोरारी बापू ने सभी मृतकों के परिवारों को पंद्रह हजार रुपये की राहत राशि भी समर्पित की है। यह सहायता राशि स्थानीय प्रशासन के साथ रामकथा के श्रोताओं द्वारा मृतकों के परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments