चमोली, जनपद से एक दु:खद खबर सामने आ रही है. यहाँ बद्रीनाथ हाइवे बिरही बेडूबगड़ में एक टेंपो ट्रैवलर की बाइक से टक्कर हो गई | हादसा इतना भीषण था कि टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए, इस दुखद हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि ये हादसा ओवरटेक करते समय हुआ. जिसके चलते तीन जानें चली गई |
बाइक सवार तीन युवकों में दो पुलिस के जवान भी शामिल हैं, जिनकी मौत हुई है, तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है, वहीं घटना की सुचन मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पंहुची, लेकिन जब तक पुलिस की टीम मौके पर पंहुची तब तीनों बाइक सवार युवकों ने दम तोड़ दिया था |
बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ की तरफ जा रहा था, इसी दौरान बिरही बाजार की तरफ से आ रही बाइक टेंपो ट्रैवलर से जोरदार ढंग से टकरा गई | चमोली थाने के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, शवों को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है |




