37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 8 राज्यों के 900 एथलीट दिखा रहे दम

0
155

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार से तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 से 16 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डी. के. सिंह और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के डायरेक्टर कंपटीशन रविंद्र चौधरी ने विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों—हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड—के 900 बालक-बालिका एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-14, 16, 18 और 20 श्रेणियों में कुल 110 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका संचालन 60 तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है।

प्रथम दिवस के प्रमुख विजेता (स्वर्ण पदक):

  • अंडर-20 (बालक): 5000 मी. रेस में बृजेश कुमार (चंडीगढ़), 100 मी. में सागर बालियांन (यूपी), 800 मी. में दीपेंद्र (हरियाणा), डिस्कस थ्रो में देवास जग्गा (पंजाब)।

  • अंडर-20 (बालिका): 5000 मी. में सोनी सिंह (उत्तराखंड), 100 मी. में मन्नत (हरियाणा), 800 मी. में आशी (यूपी)।

  • अंडर-18 (बालक): 100 मी. में हर्षित शर्मा (दिल्ली), डिस्कस थ्रो में अखिल कुमार (हरियाणा), जैवलिन थ्रो में वंश चौहान (यूपी), स्प्रिंट मेडले रिले में हरियाणा प्रथम।

  • अंडर-18 (बालिका): 100 मी. में अंशिका शर्मा (चंडीगढ़), हाई जंप में अंजू (हरियाणा), स्प्रिंट मेडले रिले में पंजाब प्रथम।

  • अंडर-16 (बालक व बालिका): शॉट पुट में रक्षित बेनीवाल (हरियाणा) व हनीप्रीत कौर (हरियाणा); 60 मी. रेस में मयंक (उत्तराखंड) व प्रियेजा गोरिया (उत्तराखंड) विजेता बने।

  • अंडर-14 (बालिका): ट्रायथलॉन ‘A’ में तमन्ना (पंजाब) और ट्रायथलॉन ‘B’ में पावनी (हरियाणा) ने बाजी मारी।

अतिथियों ने विजेताओं को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले मंगलवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खेले जाएंगे।