Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowमहाशिवरात्रि पर त्रियुगीनारायण में 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे

महाशिवरात्रि पर त्रियुगीनारायण में 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे

रुद्रप्रयाग, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रियुगीनारायण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः काल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह स्थल के रूप में विख्यात इस प्राचीन मंदिर में शिवरात्रि के शुभ दिन 15 से अधिक जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।
नवविवाहित जोड़ों ने पौराणिक परंपराओं के अनुसार अखंड अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रियुगीनारायण मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments