*ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल बुधवार प्रात: 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे

0
380

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे। वहीं, आज केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय हुई।

केदारनाथ धाम के कपाटइस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

 

भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।