रामनगर में स्थित गर्जिया माता मंदिर परिसर में लगी भीषण आग

0
720

हल्द्वानी, रामनगर में स्थित गर्जिया माता मंदिर परिसर मे अचानक आग लगने के कारण लोगों मे अफरा –तफरी का माहौल बन गया|

आग इतनी तेज थी कि बहुत सारी प्रसाद की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई, और दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया हालाँकि किसी की जान को कोई नुकसान नही हुआ, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँची, आग से यहां प्रसाद का विक्रय करने वाली लगभग सभी दुकानें जल कर खाक हो गई हैं।

चैत्रमास के नवरात्र शुरू होने से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। वहां दर्शनों को पहुंच लोग चीख पुकार के साथ इधर उधर -उधर भागने लगे। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहा है।