ब्रैकिंग : सुबह सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहनों की आपस में टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

0
855

देहरादून, सुबह सुबह दून में भयंकर सड़क दुर्घटना की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार 27 मार्च को सुबह समय करीब 6.00 बजे कुआंवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन मारुति Alto 800 UK07BQ7778, ECO Uk13TA1565 एवं ECO sports UK06AC 6499 की आपस में टक्कर हो जाने पर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। जिनमें ECO Uk13TA1565 सवारी वाहन में कुल चालक सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 2 बच्चे 3 पुरुष 2 महिलाएं थीं। जिनमें से 1 महिला, 1 पुरुष व एक बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनों वाहन में एक एक लोग घायल है। घायल की कुल संख्या 6 है। जिन्हे 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है। थाना डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है, उक्त सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया, मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 03 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 06:00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 02 वाहनो मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

नाम/पता मृतक :

गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष
भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष
गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष

नाम/पता घायल :

जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष
दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष
मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष
आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष