हरिद्वार 23 जून(कुलभूषण) प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने मे विफल रही है। सरकारी अधिकारियों पर प्रदेश सरकार का कोई अंकुश नही है।जिले भर मे जनता गर्मी के इस मौसम मे अघोषित बिजली की कटौती व दूषित पीने के पानी की सप्लाई से त्रस्त हो खुद को ठगा महसूस कर रही है।अधिकारी जनता की समस्याओ का निस्तारण नही कर रहे है।जिससे जनता बेहाल है।
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए यह आरोप ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रवि बहादुर ने प्रेस कलब मे आयोजन प्रेसवार्ता मे पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे मे खडा करते हुए उन्होंने कहा की जनपद के विभिन्न जनहित से जुडे निर्माण कार्यो के ठेके प्रदेश से बाहर विशेषकर उत्तर प्रदेश व गुजरात के ठेकेदारों को दिये जा रहे है।ऐसा किसके ईशारे किया जा रहा है।यह प्रदेश सरकार व अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठता है यह काम प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को कयो नही।
बिजली कटौती व दुषित पानी की सप्लाई तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे डाली जा रही पानी की लाईनो मे निम्न स्तर के पाईपो तथा र्निधारित मानको के अनुसार काम नहीं किये जाने को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी मण्डलायुक्त से मिलकर इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।यदि समय रहते निस्तारण नही हुआ व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुयी तो काग्रेंस के विधायक विधानसभा सत्र मे इस मुददे को पुरजोर से सदन मे उठायेगे।
इस मौके पर वरिष्ठ काग्रेंस नेता संजय पालीवाल ने कहा की भाजपा सरकार सत्ता के मद मे आम जनता की आवाज व अधिकारो को दबाने का काम कर रही है। यदि भाजपा की सरकार समय रहते जनता के प्रति सजग हुयी तो देश व प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनावो व 2029 के चुनावो मे भाजपा कै करारा जवाब देने का काम करेगी।2024 के चुनावो मे भी देश की जनता ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उसे आमजन व व्यापारी विरोधी बताते हुए कहा की अतिक्रमण के नाम पर हरिद्वार के व्यापारीयो का शोषण किया जा रहा है।जबकि नगर मे विभिन्न स्थानों व पार्किंग स्थानो पर अतिक्रमण किसके संरक्षण मे हो रहा है।उस पर कार्यवाही न होना प्रशासन व सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। इन स्थानो पर हो रहे अतिक्रमण पर अविलंब प्रशासन व सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा अनिल भास्कर ने भी प्रेस को सम्बंधित किया।इस मौके पर विभास मिश्रा बर्थवाल सहित विभिन्न काग्रेसी उपस्थित रहे।





