Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandकैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी, चार हजार...

कैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी, चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर

 

देहरादून, जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर आज धामी कैबिनेट की बैठक हुई, बैठक में जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल में कई अहम् फैसले लिए गए है। विशेष कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।

45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की दी मंजूरी |
पांच जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने किया चिन्हित
चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर, एक हजार की किराए राशि कैबिनेट ने बढ़ाई।
कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला।

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
राहत शिविरों में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति के 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।

विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे |

नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए |
साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट |
वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे |
लेखपाल की परीक्षा दोबारा कराने वालों को नहीं देना पड़ेगा पेपर को लेकर कोई भी पैसा, बस का किराया भी नहीं देना होगा |
अगली कैबिनेट बैठक में आएगा सख्त नकल कानून |
नकल कराने वालों पर उम्र कैद तक की सजा और सारी संपत्ति जब्त की जाएगी, देश का सबसे सख्त क़ानून बनेगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments