आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप मृत मिला युवक, गोली लगने से हुई मौत

0
636

ॠषिकेश, आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार की है, मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने खुद को गोली मारी या किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या की है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मौके पर चौकी पुलिस पहुंच गई है।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान अनिल 26 वर्ष पुत्र चतरु, साधुपुरा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। उसके ठोडी के नीचे से गोली लगी है। मौके से देसी तमंचा बरामद किया गया है। मृतक के आसपास क्षेत्र में संपर्क के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आईडीपीएल गोल चक्कर से आगे कृष्णा नगर कॉलोनी तिराहे के पास यह घटना हुई है। मौके पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।