Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandबिजली का खंभा खेत में गाड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर...

बिजली का खंभा खेत में गाड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

(नारायण सिंह रावत)

सितारगंज, बिजली का खम्भा खेत में गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम पंडरी में बिजली विभाग की खंभे गाड़े जा रहे थे। इस दौरान खम्भा गाड़ने को लेकर लखविंदर सिंह और करनैल सिंह पक्ष में विवाद हो गया। इसी बात से नाराज लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप कौर और सुनील यादव ने मिलकर करनैल के भतीजे पर हमला कर दिया।
पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। आननफानन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चाचा करनैल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments