Saturday, September 21, 2024
HomeStatesUttarakhandगजा को नहीं भूले योगी आदित्यनाथ, सहपाठी से आज भी है आत्मीयता...

गजा को नहीं भूले योगी आदित्यनाथ, सहपाठी से आज भी है आत्मीयता का लगाव

(डी पी उनियाल)

टिहरी (गजा), व्यक्ति अगर ऊंचे पद पर पहुंच जाय और बचपन की यादों को नहीं भूले तो वही महान है, ऐसे ही भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी है। सन् 1987 में जब पौड़ी गढ़वाल के आनन्द सिंह बिष्ट ने जलागम प्रबंध परियोजना में राजि. अधिकारी गजा में कार्य भार ग्रहण किया तो अपने पुत्र अजय सिंह बिष्ट को भी इंटर कालेज गजा में कक्षा 10 में प्रवेश दिलाया, दसवीं में पढ़ाई के बाद वह फिर पौड़ी गढ़वाल चले गए, लेकिन इंटर कालेज गजा और अपने सहपाठी राजेन्द्र सिंह खाती को नहीं भूले, सन् 2021 सितम्बर में जब राजेन्द्र सिंह खाती लखनऊ योगी आदित्यनाथ जी से मिलने गये तो योगी आदित्यनाथ जी ने आत्मीयता से कृष्ण सुदामा की तरह मुलाकात की, सहपाठी राजेन्द्र सिंह खाती का स्वागत कर गजा कालेज के लिए चार स्मार्ट क्लास उपकरण देने का वादा किया और कुछ माह बाद उपकरण भेज दिये, इसी माह राजेन्द्र सिंह खाती ने मुलाकात का समय मांगा, तो तुरंत बुलावा भेजा, श्रीमति मीना खाती, राजेन्द्र सिंह खाती, गजेन्द्र सिंह खाती ने लखनऊ में मुलाकात कर अंग वस्त्र और घंटाकर्ण देवता की मूर्ति भेंट की | सहपाठी राजेन्द्र सिंह खाती ने योगी आदित्यनाथ जी को गजा आने का न्योता दिया जिस पर उन्होंने सहमति जताई।

 

कुछ यूं मनाया गया हिन्दू नववर्ष, एक दूसरे को दी बधाई

May be an image of 9 people, people standing, people sitting and indoor

गजा, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर के गजा में हिंदू नव वर्ष सम्वत २०८० तथा चैत्र नवरात्र के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने हिन्दू नववर्ष २०८० व चैत्र मास नवरात्र प्रथम दिवस पर एक दूसरे को बधाईयां दी, कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीमती मीना खाती अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, रतन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह खाती वरिष्ठ भाजपा नेता, गजेन्द्र सिंह खाती जनपद मंत्री ,ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करते हुए संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है ,आज हिन्दू नववर्ष के साथ साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी है , यह कार्यक्रम दलगत राजनीति से हटकर सभी लोगों का है , नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आज का दिन नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाये जाने का आह्वान किया गया है, नवरात्र के प्रथम दिन दुर्गा शक्ति के रुप में शैल पुत्री की पूजा की जाती है, गजेन्द्र सिंह खाती तथा रतन सिंह रावत ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संस्कृति, परम्पराओं, त्योहारों को भाई चारे के साथ मनाया जाय। इस अवसर पर मंडल महामंत्री ज्योति पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान,बीर सिंह असवाल,हंसलाल सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान, आलम सिंह खाती, कलम सिंह कुट्टी,विजय सिंह रावत,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे, बैठक में हिन्दू नववर्ष का ध्वज पूजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments