Saturday, April 27, 2024
HomeNationalसालों ने किया जीजा पर चाकू से हमला, अपने बच्चों से मिलने...

सालों ने किया जीजा पर चाकू से हमला, अपने बच्चों से मिलने गया था युवक

नई दिल्ली। पति से अलग रह रही नाराज पत्नी के पास जब युवक अपने बच्चों से मिलने गया तो इस बात से नाराज दो सालों ने जीजा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला सीमापुरी इलाके का है जहां बच्चों से मिलने पर सालों ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल इमरान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इमरान परिवार के साथ दिलशाद कॉलोनी में रहते हैं और उनका कबाड़ का कारोबार है। इमरान के घरेलू कलह के चलते उनकी पत्नी रेशमा दोनों बेटे के साथ अलग रहती है। इमरान कभी.कभी अपने बच्चों से मिलने के लिए उनके पास जाते रहते हैं। बच्चों से इमरान का मिलना उनके सालों को ठीक नहीं लगता ऐसे में उनके साले सिराजुल व साइबुल दोनों नाराज होते हैं। रात उनके दोनों साले उनके घर पर आए और बच्चों से मिलने को लेकर बहस करने लगे और चाकू से हमला कर दिया। शरीर में कई जगह चाकू लगने से इमरान लहूलुहान हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments