(शहजाद अली)
हरिद्वार, जनपद के सुमन नगर में वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के तीन दिवसीय अंडर सिक्सटीन के बीच खेले गए मैच के रोमांचक मुकाबले के बाद आज समापन किया गया, आपको बता दें कि देहरादून की टीम 1-3 मैच के गेम्स स्कोर से सुमन नगर टीम से विजय हुई।
अंडर 16 के बीच खेली गई वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया , प्रतिभाग करने वाली टीमों मे क्वार्टर फाइनल खेला चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी जिसमे से सीरीज की विजेता टीम में देहरादून और सुमन नगर बी के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें देहरादून क़ी टीम विजय रही। विजय हुई टीम कों आयोजक मंडल के द्वारा ट्रॉफी और 21000 रुपय का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वही समिति की ओर से द्वितीय टीम को ट्रॉफी और 11000 हजार का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विजय हुई टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके आलावा मैच के रेफरी को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक मंडल के द्वारा खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को बधाई देने के साथ सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और लगन से अपने खेल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित भी किया।




