Sunday, May 19, 2024
HomeTrending Nowजिला पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को दिया आर्शीवाद : निशंक

जिला पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को दिया आर्शीवाद : निशंक

हरिद्वार ( कुलभूषण शर्मा)  हरिद्वार संसदीय क्षेत्र लोक सभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर डामकोठी मे पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की जनपद में भाजपा जिला पंचायत मे अपना बोर्ड सहित सभी ब्लाकों मे अपने ब्लाक प्रमुख बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र मे जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों मे विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष मे अपना समर्थन व आर्शीवाद दिया है। इस चुनाव मे बडी संख्या मे भाजपा ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर जीत दर्ज कर सबसे बडे दल के रूप मे उभरी है।इसके लिए वह जनपद की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते है।उन्होंने कहा की भाजपा किसानों व युवाओं के हीतो का ध्यान रखने वाली पार्टी है। पिछले सात आठ सालों मे भाजपा ने किसानों के हीतो के लिए बहुत कार्य किया है।
जितना का पिछले सात सालों मे केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है उतना पिछले सत्तर सालों मे नहीं हुआ है।
चुनाव मे बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जनहित नीतियों के चलते व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज सहित जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह की टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने दिन रात कार्य कर जनता का विश्वास जितने की दिशा मे कार्य किया । इस मौके पर पूर्व कैबनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि लव शर्मा सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments