विश्व पर्यावरण दिवस : ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ का आह्वान ‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम’

0
648

देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित विशम्भरदत्त शोध संस्थान के प्रांगण में महिलाओं ने वृक्षारोपण किया गया | ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ के तहत महिलायें सुबह 6 बजे एकत्रित होकर विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के साथ पहुँची, इस दौरान महिलाओं ने आह्वान किया कि विश्व पर्यावरण दिवस को सिर्फ वार्षिक कार्यक्रम तक ही सीमित न रखें, आगे आयें और पर्यावरण चेतना को जागृत करने की शपथ लें | एकता विहार कालौनी से जुड़ी महिलाओं के समूह ने सुबह गड्डे खोदकर तैयार किये और उसके पश्चात विभिन्न प्रजातियों जिसमें कनेर, गुडहल, हाईकस, चमेली, बुशट्री, कचनार, बहेडा आदि वृक्षों का रोपण किया |
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में समर्थ नारी समर्थ भारत की संयोजिका गढ़वाल मंडल सुनीता लखेड़ा ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया और ‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम’ नारे के साथ अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया | ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ इस समूह पर्यावरण बचाने के लिये अपने जन्मदिवस पर वृक्ष लगाने का प्रण भी लिया | इस अवसर समूह की महिलाओं में सुनीता लखेड़ा, रजनी बड़थ्वाल, सीमा भार्गव, रंजना भंडारी, अनीता बोरा, ममता भट्ट, अनीता सक्सैना, सीनियर सिटीजन मदन मोहन जुयाल, प्रो. सहज विश्वास आदि के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे |

 

May be an image of 20 people and people standing