देहरादून, पुरोला में समवेत भारत एवं उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के तत्वावधान में श्सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान की भूमिकाष विषय पर कार्यशाला का आयोजन अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इण्टर कॉलेज, दुकाणा, पुरोला में किया गया।
‘समवेत भारत’ सामाजिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए कार्य करने वाली समवेतन संस्था की एक इकाई है जिसका उद्देश्य पर्यावरण एवं पर्यावरण अनुसंधान का सही प्रबंधन करते हुए सतत विकास की और अग्रसर रहने के लिए समाज को जानकारी देना है। ये संस्था प्रकृति, पर्यावरण, आजीविका, स्वास्थ्य एवं महिला उत्थान से जुड़े हुए सामाजिक एवं आर्थिक पहलूओं पर जन जागरूकता फैलाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित रहती है। इसी क्रम में समवेत भारत ने उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), उत्तराखंड शासन, के तत्वाधान में देहरादून एवं उत्तरकाशी जिले के छात्रों एवं आम जनता के लिए ‘सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान की भूमिका’ विषय पर कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया है। यूसर्क की निर्देशिका प्रो. (डॉ.) अनिता रावत ने संस्था के विचार के साथ सहमति रखते हुए कार्यशाला श्रृंखला के लिए अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जिसके चलते कार्यक्रम सफलपूर्वक आगे बढ़ रहा है।
इस कार्यशाला का पहला चरण पुरोला जिले में शुरू हुआ जहां के राजकीय विद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रों और आसपास की जनता को इस विषय पर जागरूक किया गया। समवेत भारत की उपाध्यक्ष डॉ. अनु सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना हमारा लक्ष्य है तभी नव भारत के स्वप्न को साकार किया जा सकता है। संस्था की सचिव डॉ. हिमांकी डबराल ने कृषि के क्षेत्र में होने वाले नए प्रयास, जैविक कृषि की उपयोगिता, औद्योगिक विकास एवं कृषि आधार बिजनेस मॉडल जैसे मशरूम के उत्पाद, केले के पत्ते एवं गन्ने की भूसी से बनने वाले डिस्पोजेबल बर्तन, पराली से बनने वाले दरवाजे आदि के बारे में जानकारी दी। डॉ. अंकिता ने स्वास्थ्य एवं सफाई के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में श्रोताओं को पूरी तरह से शामिल करने के लिए उन्हें लगतार प्रश्न और उनके विचार भी पूछे गए और छात्रों को पुरस्कृत किया गया। राजकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी सभा में अपनी बात रखी एवं संस्था के प्रयासों को सराहा। अटल उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य चरण सिंह चैहान, उपप्रधानाचार्य प्रदीप सिंह सैनी एवं संस्था समन्वय आरके सिंह अन्य सदस्य जैसे बलबीर राणा उपस्थित रहे।



