रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने जनपद में श्रमिक कार्ड बनाने में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जताया। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का कहना है कि दूर दराज से महिलाएं श्रमिक कार्ड बनाने के लिये विभागीय चक्कर काट रही है। श्रमिक कार्ड बनाने में अब्यवस्था के कारण आ रही दिक्कतों के लिए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उक्रांद नेताओं ने जिलाधिकारी सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि श्रमिक कार्ड बनाने के लिए भारी भीड़ होने से लोगों को धूप व वारिस में घंटों लम्बी लाईनों में लगना पड़ रहा है। कई बार नम्बर न आने से महिलाओं को दो तीन दिन श्रमिक कार्ड बनाने के लिये दूर दराज से जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भटवाड़ी सैम में दूर दराज से पहुंची महिलाओं के बीच पहुंच कर श्रमिक कार्ड बनाने में व्याप्त अब्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उक्रांद सैनिक प्रकोष्ठ केन्द्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा, उक्रांद केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली देवेन्द्र चमोली, सैनिक प्रकोष्ठ गढ़वाल मंडल प्रभारी कैप्टन मस्तान सिंह आदि ने जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा कि भटवाड़ी सैण में लगातार ग्रामिणों की भारी भीड़ श्रमिक कार्ड बनाने के लिये घन्टो लाईनों में लगने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्मिक बढ़ाने एवं न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमिक कार्ड बनाने के लिये कैंप लगाने की मांग की।




