Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowमहिला कांग्रेस ने महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला...

महिला कांग्रेस ने महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

मसूरी। महिला कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया व जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से गरीबों को हटाने के लिए डीजल पेट्रोल के दाम बढाये हैं ताकि इससे सभी चीजें मंहगी हो सके।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुई तथा वहां से मंहगाई के विरोध केंद्र सरकार के पुतले के साथ मालरोड पर प्रदर्शन करते हुए डा. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचे जहां पर जोरदार नारे बाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार गैस पेट्रोल के दाम बढ़ा कर गरीबों को हटाना चाहती है। ऐसी कोई वस्तु नहीं है जिसके दाम न बढ़े हों।

जिसके कारण हर खाने वाले सामान के दाम बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि हर रोज पेट्रोल व हर महीने गैस के दाम बढ़ रहे हैं जिससे लोगों का जीना व गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वहीं भाजपा वाले कहते है कि इससे सेना को मदद की जा रही है तो क्या इससे पहले की सरकारों के समय सेना के लिए कुछ नहीं किया जाता था, आज भाजपा के देश भर में पांच सितारा कार्यालय बन गये है।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की शहर उपाध्यक्ष संतोष बौथियाल ने कहा भाजपा सरकार ने गरीबों को हटाने के लिए लगातार मंहगाई बढ़ा रही है जो गैसी पांच सौ का था अब आठ सौ का हो गया। पेट्रोल सौ रूपये लीटर हो गया और आज गरीब को भी अपने कार्य करने के लिए तेल चाहिए ऐसे में वह परिवार को पालेगा या तेल खरीदेगा। इस मौके पर मधु, बीना, भारती, अंजु, सुनीता, संगीता, मुन्नी, गंगा, सुनीता, रूपा, सुमन, सोनिया, शांति, भरोसी रावत, जगपाल गुसांई सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments