Friday, April 10, 2026
HomeTrending Nowभारतीय समाज में महिलाओं का हैं, विशिष्ट सम्मान: डॉ एसके मिश्रा

भारतीय समाज में महिलाओं का हैं, विशिष्ट सम्मान: डॉ एसके मिश्रा

* होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित

हरिद्वार। होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल, जगजीतपुर कनखल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिला चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हास्पिटल के संस्थापक डॉ एस के मिश्रा ने कहा भारतीय संस्कृति में महिलाओं को विशिष्ट सम्मान प्राप्त है। मान्यता है जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। इसीलिए महिलाओं को देवियों के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा समय के साथ महिलाओं की भूमिका में बदलाव आया है। घर की चारदीवारी से निकल महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में नाम रोशन कर रही है।
प्रोफेसर डॉ मीनू गुप्ता रेडिएशन ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की भुमिका में बदलाव आया है।आज वर्तमान युग में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार, समाज और राष्ट्र की तरक्की और उन्नति में योगदान कर रही है। ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ विजेंद्र सैनी ने कहा कि शिक्षित महिला ही उन्नत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसीलिए महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में आरएसओ, आशीष चौहान, विवेक कुमार, प्रज्ञा, काजल ओबराय, नेहा, ज्योति, रितिका, काजल सैनी, सलोनी, प्रदीप आरटीटी, आकाश शर्मा आरटीटी सहित अन्य स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments