Friday, April 26, 2024
HomeNationalघरेलू कलह में महिला ने उठाया खौफनाक कदम : बेटियों के साथ...

घरेलू कलह में महिला ने उठाया खौफनाक कदम : बेटियों के साथ कुएं में गई कूद

कोटा, घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। वह अपने साथ अपनी पांच बेटियों को भी कुएं में लेकर कूदी थी। बताया जाता है कि महिला का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना राजस्थान के कोटा की है।

जानकारी के मुताबिक कोटा में कालियाखेड़ी बंजारों का गांव है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां रहने वाले शिवलाल की पत्नी बादामी देवी का उसके साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर बादामी देवी ने अपनी जान देने का फैसला किया। शिवलाल के मुताबिक घटना वाले दिन वह दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर चला गया था। वह शाम को भी नहीं लौटा था। रात में उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी उसकी दो बेटियां 14 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय पूनम घर से बाहर थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई।

उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। फिलहाल इस घटना के चलते गांव में मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments