Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने किया जनसंपर्क के साथ सभाएं कर वोट...

कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने किया जनसंपर्क के साथ सभाएं कर वोट मांगे

मसूरी। उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में अब बहुत कम समय रह गया है और प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है मसूरी में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क करने के साथ ही सभाएं की जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अन्य दलों को छोड कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करते हुए मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने कहा कि इस समय जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लगातार उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है।

साथ ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है तथा भारी बर्फबारी और बारिश के बावजूद भी जनसंपर्क किया जा रहा है और घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और मसूरी विधानसभा से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य करती रही है और 2022 के चुनाव के बाद प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

गोदावरी थापली ने अपनीे बहन के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि जो महिला अपनी बहन की नहीं हुई वह भाजपा का क्या होगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी को पूरे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी ने इस बार मसूरी से महिला प्रत्याशी पर अपना विश्वास जताया है और निश्चित रूप से मसूरी से कांग्रेस पार्टी का विधायक चुना जायेगा। वहीं मसूरी विधानसभा के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि इस बार जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता जुमले बाजों और उनके झूठ को समझ चुकी है और जनता ने मन बना लिया है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी व मसूरी से गोदावरी थापली विधायक बनेंगी व यह क्षेत्र विकास के पथ पर चल पडे़गा। गोदावरी थापली ने झड़ीपानी, मलिंगार, अंडा खेत, कुलडी पार्किग सहित अन्य स्थानों पर सभाएं कर जन समर्थन मांगा व 14 फरवरी को कांग्रेस प्रत्याशी को मत देने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा नेता नफीस अहमद सहित दर्जनों लोंगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जय प्रकाश उत्तराखंडी, प्रदीप भंडारी, मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, आशीष रावत, भरोसी रावत, रामी देवी, महिमा नंद, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, केदार चौहान, राजीव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments