देहरादून, प्रदेश की राजधानी दून में साइबर ठग फोन के माध्यम से प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, ऐसा ही फिर साइबर ठगी का मामला आया, जहां साइबर ठग ने मां बेटी दोनों को एक साथ 55 हजार से अधिक का चूना लगा दिया। अब ठगी मां बेटी पुलिस की शरण में पहुंची हैं। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नथुवावाला के रहने वाले मोहन सिंह गंगा योग रिसोर्ट ऋषिकेश में कर्मचारी है। 4 जुलाई को उनकी पत्नी रिचा देवी (काल्पनिक नाम) को अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह गंगा योग रिसोर्ट में काम करता है और उनके पति के बैंक खाते में कोई दिक्कत होने के कारण वह उन्हें गत माह का वेतन नहीं भेज पा रहा है। उसने रिचा देवी से कहा कि वे अपना गूगल पे नंबर दे दें तो उनके खाते में पति का वेतन भेज देगा।
महिला ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसे अपना गूगल पे नंबर बता दिया। इसके बदा उसने महिला को एक लिंक भेजा जिसे खोलने के बाद महिला ने अपनी खाते की डिटेल भर दी। फिर क्या था कुछ ही देर में उसके खाते से 28 हजार 797 रूपये कट गए।
इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति को फोन करके यह बात बताई तो उसने कहा कि हो सकता है कुछ गड़बड़ हो गई हो, वह उसे दूसरा गूगल पे नंबर दे दें, वह उस नंबर पर उनके पैसें व पति का वेतन भेज देगा। इस पर महिला ने अपनी बेटी को गूगल पे नंबर उसे बता दिया।
इस नंबर पर भी उसने एक लिंक भेजा। जिसे खोलकर महिला व उसकी बेटी ने पूछी गई डिटेल भर दी। फिर क्या था उसकी बेटी के खते से भी 26हजार 999 रूपये कट गए। इस तरह मां बेटी को साइबर ठग ने कुल 55 हजार 796 रूपयेकी चपत लगा दी। आज महिला रायपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Recent Comments