मौसम की फिर मार : 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों के डीएम को किया अलर्ट जारी

0
436

देहरादून, प्रदेश के कुमाऊं और इससे गढ़वाल के लगे क्षेत्रों में 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आठ जिलों के डीएम को अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार सुबह अनुसचिव , ड्यूटी अफसर गोकर्ण सिंह ने बारिश का अलर्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र और उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। आपातकालीन स्थिति के अनुसार सभी जिलें अलर्ट रहते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे, इस दौरान कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, यूएसनगर, पिथौरागढ़, चमोली और पौड़ी में हो सकती भारी बारिश है।

 

भारी बारिश के अलर्ट जारी, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी स्कूलों में अवकाश

रुद्रप्रयाग। अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षिति ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की छुट्टी करने का कहा है. वहीं, समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसटीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया है। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15 और 16 सितंबर को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिनांक 15 सितंबर को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।