उत्तराखंड कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा का गर्मजोशी के साथ स्वागत

0
424

“जगह-जगह पर उनके स्वागत के लिए सुबह से ही जुटे थे कांग्रेस कार्यकर्ता”

देहरादुन, उत्तराखंड कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा का प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सोमवार सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की थीं, एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक जगह-जगह उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही जुटे थे।
जिनमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष कारण महारा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व विधायक मनोज रावत, उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी , सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत,पूर्व मंत्री अजय सिंह, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद ,रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती सहित अन्य नेताओं में प्रवक्ता राजेश चमोली,प्रवक्ता दीप वोहरा,गीताराम जायसवाल, रकीत वालिया,बालेश्वर सिंह सहित अनेकों नेता उपस्थित रहें।

कुमारी शैलजा का डोईवाला में हुआ जोरदार स्वागत :

कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने उत्तराखंड की नयी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का देहरादून विमानपत्तन से लेकर डोईवाला चौक तक जगह-जगह स्वागत किया, डोईवाला चौक पर परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
इससे पहले सुबह नौ बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गन्ना समिति के कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए |
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, ईश्वर चंद पाल,हाजी मीर हसन, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, नरेंद्र चौहान,लच्छीवाला ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा, थानो मंडलम् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, माजरी मंडलम् अध्यक्ष तेज पाल सिंह, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, रानीपोखरी मण्डलंम अध्यक्ष अनूप चौहान,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, रानीपोखरी मंडलम् उपाध्यक्ष अफसाना, राहुल सैनी, कमल अरोड़ा, देवराज सावन, आशिक अली, बलविंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, अब्दुल कादिर, अकरम अली, संजय खत्री, एनएसयूआई प्रवक्ता आरिफ अली, शाकिर हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सैनी, अमित सैनी,रमेश सकलानी, रामचंद्र रियाल, सुरेंद्र सिंह, अरविंद रावत, सुमित कौशल, संजीव भट्ट, मो. मोहसिन, मो. कैफ, मो. उस्मान, शाहरूख, इलियास अली, सुखबीर सिंह, सूरज भट्ट, महिपाल रावत, साहिल अली आदि उपस्थित रहे।