सेंट्रियो मॉल के सामने अचानक दीवार गिरी, एक घायल

0
224

देहरादून, न्यू कैंट रोड़ पर कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय पास ही चाय का ठेला लगाने वाले विनोद निवासी विजय कॉलोनी के पास सचिन (26) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम रतौली (टिहरी गढ़वाल) बैठा हुआ था। सचिन देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था और वहां इंतजार कर रहा था। ​दीवार गिरते ही सचिन उसके मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हाथीबड़कला पुलिस चौकी और डालनवाला थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सचिन को मलबे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दून अस्पताल भिजवाया।