Sunday, May 12, 2024
HomeStatesUttarakhandसंस्कृत गौरव सम्मान से नवाजे गये रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी

संस्कृत गौरव सम्मान से नवाजे गये रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी

रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में राजभवन देहरादून में संस्कृत सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर राज्य में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किये जा रहे है, उसके अंतर्गत विधानसभा में लगातार दूसरी बार विधायक पद की शपथ संस्कृत भाषा में लेने वाले रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत गौरव सम्मान से राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।

संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है, उनको विधानसभा में महज एक संस्कृत भाषा में शपथ लेने पर राज्यपाल के हाथों यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा की यह सम्मान उनकी विधानसभा की जनता का सम्मान है, जिनकी वोट की वजह से वो दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। सम्मान देने के लिए उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की उनका प्रयास संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ संस्कृत भाषा का उन्नयन हो इस दिशा में रहेगा। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आमजन की भागीदारी जरूरी है। जिससे की जो संस्कृत सभी भाषाओं की जननी रही है, उसका गौरव व सम्मान वापस मिल सके। वही उत्तराखंड विधानसभा की समितियों में भी विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति का सभापति विधानसभा अध्यक्ष की और से नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments