हरिद्वार (कुलभूषण) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विशेष कार्य किया उन्होंने जाति धर्म का भेदभाव मिटाकर महिलाओं को आर्थिक सामाजिक संबल प्रदान करने का काम किया उज्ज्वला योजना हो अथवा तीन तलाक कानून या महिला आरक्षण हो उन्होंने बिना दबाव में आए वर्षों से लंबित पड़े महिला हित के कदम उठाए यह विचार समाजसेवी उत्तरी हरिद्वार निवासी सपना भाटी ने एस डी इंटर कॉलेज खड़खड़ी में मतदान करने के उपरांत व्यक्त किया अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एक दुर्घटना में दोनों पांव में फैक्चर होने के पश्चात भी आज सपना भाटी ने उत्साह पूर्वक मतदान किया सपना भाटी ने कहा कि तमाम परेशानियां के बाद भी उन्हें मतदान करने का बेसब्री से इंतजार था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की आधी आबादी की चिंता अपने दोनों कार्यकाल में की है अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के विकास हेतु विशेष कदम उठाएंगे




