“भगवान विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा व पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में की गयी शस्त्रों, औजारों और मशीनों की पूजा”।
रुद्रप्रयाग-देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाई गई। यंत्र और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रतूड़ा एवं पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी।
भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर शास्त्रागार व वाहनों तथा पुलिस कार्यालय में संचार उपकरणों का विधिवत पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष औजार रखकर विधि विधान से उनकी पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया गया। पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के उपरान्त प्रसाद का वितरण किया गया। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया उन्होंने अपने कौशल से न केवल सोने की लंका का निर्माण किया बल्कि रामसेतु निर्माण के लिए अंश के रुप में नल व नील को भेजकर इस कठिन कार्य को भी आसानी से पूर्ण करावाया। विश्वकर्मा समस्त लोकों और पंच महाभूतों के परम ज्ञाता हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल सहित अधीनस्थ पुलिस स्टाफ पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री गणेश लाल बण्डवाल के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस स्टाफ द्वारा पुलिस लाइन में पूजा अर्चना की गई।




