Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की वर्चुअल बैठक का आयोजन, बैठक में...

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की वर्चुअल बैठक का आयोजन, बैठक में कार्मिकों की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

देहरादून, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जल संस्थान कार्मिकांे की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से जल संस्थान कार्मिको को गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जल संस्थान कार्मिको को इस योजना 01/10/2023 से लागू किया गया है जबकि सीएससी सेन्टरो द्वारा अवगत कराया गया है कि पोर्टल पर जल संस्थान के कार्मिको का डाटा प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है जबकि कर्मचारियों के वेतन से अप्रैल 2023 से प्रत्येक माह अंशदान काटा जा रहा है। इसके साथ साथ आईटीआई धारक कर्मचारियों को सिंचाई व विद्युत विभाग की भांति 2400 ग्रेड वेतन का लाभ दिया जाए। उनका कहना था कि रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति की जाए। जिन शाखाओं में वाहन भत्ता स्वीकृत नही हुआ है उन शाखाओं में वाहन भत्ता शीघ्र स्वीकृत किया जाए। समूह घ से समूह ग में पदोन्नति की जाए।
इसके अलावा जल संस्थान का पुनर्गठित ढांचा शीघ्र कराया जाए। उत्तराखंड जल संस्थान के पुनरीक्षित ढांचे में बाहरी श्रोत के माध्यम से डाटा एन्ट्री आपरेटरो के स्वीकृत पदों के साक्षेप वर्तमान में कार्यरत डाटा एन्ट्री आपरेटरो का समायोजन किया जाए। पीटीसी कर्मचारियों का मानदेय बढाया जाए। उपनल/संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए आदि के सम्बन्ध में 27/10/2023 को अधिशासी अभियन्ता कार्यालय पन्तदीप हरिद्वार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गयी है। प्रदेश महामंत्री रमेश बिन्जोला ने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नही होता तो दिनांक 27/10/2023 में होने वाली बैठक में आन्दोलन की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, महेश राम, गढवाल मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, गढवाल मण्डल महामंत्री शिशुपाल रावत, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष रमेश आर्य, कुमाऊँ मण्डल महामंत्री मनोज सक्सेना, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्हौत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रोतैला आदि वर्चुअल बैठक में उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments