देहरादून, राज्य की नवनियुक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से मुखातिब हुई, पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार मीडिया से मुखातिब होकर डॉ. विनीता शाह ने अपनी प्राथमिकता गिनाई |
उन्होंने कहा कि मैंने विभिन्न पदों पर 31 साल तक सेवाएं दी है,अपनी प्राथमिकता बताते हुवे उन्होंने कहा पहाड़ी क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा | इसके लिए चिकित्सकों को उचित मानदेय के साथ आवास भी प्रदान किया जाएगा, इसके साथ कोविड़ को लेकर भी अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है क्योंकि पिछले समय कोविड को लेकर जो कमियां रह गई थी, उनको पूरा कर लिया गया है, साथ ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सकों को मरीजों के साथ सरल भाव बरतने की बात कही है।




