देहरादून/रुद्रप्रयाग-शासन ने आईएएस विनय शंकर पांडे को बडी जिम्मेदारी सौंपते हुये आयुक्त गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है। जबकि रुद्रप्रयाग व टिहरी के जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
शासन ने टिहरी व रुद्रप्रयाग जिले में डीएम बदल दिए हैं, टिहरी के डीएम सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मयूर दीक्षित को टिहरी जिले की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही आईएएस विनय शंकर पांडे को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है शासन ने उन्हें गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया है।




