शराब की दुकान के आगे ग्रामीणों ने दिया धरना प्रदर्शन

0
431

अल्मोड़ा (काफलीखान), सरकारी शराब की दुकान पर ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर शराब की दुकान के आगे धरने में बैठ गए। मंगल को ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की, शराब नहीं, शिक्षा दो के नारे लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शराब की दुकान को बंद न करवाने में सहयोग न करने पर नाराजगी व रोष व्यक्त किया ।
जबकि ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी के प्रमुख प्रतिनिधि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट को ग्रामीणों ने धरना स्थल पर रोक कर शराब की दुकान बंद करवाने में सहयोग करने हेतु कहा। बिष्ट ने आबकारी विभाग से दूरभाष में वार्ता का ग्रामीणों की नाराजगी से अवगत कराकर समस्या के समाधान करने हेतु कहा।
शराब की दुकान की सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए दन्या थाने की पुलिस धरना स्थल पर मौजूद रही । धरना देने वालों में प्रधान राजेंद्र प्रसाद, नवीन लाल, सुमित लाल, गोविंद देवी ,कलावती देवी, गुड्डी देवी , तारा देवी राजन्ती देवी, कलावती देवी, भगवती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।